Total Count

उत्तराखण्ड के कला/संगीत/सिनेमा की विभूतियां/Art/Music/Cinema/Celebrities

 उत्तराखण्ड कला/संगीत/सिनेमा की विभूतियां

उत्तम दास- राज्य में ढोल सागर के अकेले ज्ञाता थे, टिहरी जिले से सम्बन्धित थे, जो लगभग 36 तालों को बजाने में विशेषज्ञ थे केशवदास अनुरागी- जो गढ़वाली संगीतज्ञ थे और नाद नंदिनी नामक पुस्तक लिखी, जो पौड़ी निवासी थे
  
अनूप शाह- फोटोग्राफर है जिन्हें 2019 में पद्म श्री मिला, इनका सम्बन्ध नैनीताल से है

रणवीर सिंह बिष्ट- एक चित्रकार है, जिन्हें 1991 में पद्म श्री दिया गया, इनके चित्र पहाड़ी घसियारे, पहाड़ी लोकनृत्य, मकबरा व अंतिम यात्रा आदि है, इनका सम्बन्ध लैंसडाउन से है

चन्द्र सिह राही- गढ़वाली संगीतकार का सम्बन्ध पौड़ी गढ़वाल से है, जिन्हें 1986 में साहित्य कला अवार्ड से सम्मानित किया गया 

नरेन्द्र सिंह नेगी- गढ़वाली गायक कार है, जिन्हें 2018 का कला रत्न सम्मान दिया जायेगा, पौड़ी गढ़वाल निवासी है इनके जीवन पर रचित पुस्तक का नाम अक्षत है।

जीत सिंह नेगी का सम्बन्ध पौड़ी गढ़वाल से था जो एक प्रसिद्ध गढ़वाली गीतकार थे

झूसिया दमाई- धारचूला के निवासी जो प्रसिद्ध वीरों के गीत | भड़ौ गायक थे

बृजेन्द्रलाल शाह- अल्मोड़ा निवासी जिन्होने बेडू पाको बारो मासा गीत रचित किया और इसकी धुन मोहन उप्रेती ने बनायी

राजेन्द्र धस्माना- पौड़ी निवासी एक नाटककार हैं, इनके प्रसिद्ध गढ़वाली नाटक जंकजोड का 1975 में दिल्ली में मंचन किया। गया, दूसरा नाटक अर्द्धग्रामेश्वर है

ये भी पढ़ें