Total Count

उत्तराखण्ड राज्य वृक्ष बुरांस/Uttrakhand State Flower - Buransh

  • बुरांस वृक्ष 1500- 4000मी. ऊंचाई पर मिलने वाला एक सदाबहार वृक्ष है, इसका वानस्पतिक नाम रोडोडेन्ड्रान अरबोरियम है 
  • बुरांस एरिकेसई कुल का वृक्ष है इसे हिमाचल प्रदेश में बुरांशो कहते है और कन्नड़ में बुरांस को बिली कहा जाता है
  • बुरांस नेपाल का राष्ट्रीय पुष्प है, जहाँ बुरांस को गुरांश कहा जाता है।
  • बुरांस हिमाचल प्रदेश व नागालैंड का राज्य पुष्प है
  • मेघालय में बुरांस को तिन-शॉ कहा जाता है
  •  भारत में बुरांश की 87 प्रजाति पाई जाती हैं • भारत में सर्वप्रथम बुरांश के रोडोडेड्रान अरबोरियम प्रजाति की खोज श्रीनगर-जम्मू में हुयी




बुरांस वृक्ष की विशेषता
  • बुरांस फूलो का रंग चटक लाल होता है, सफेद बुरांस 11000 फीट की ऊँचाई पर पाये जाते हैं 
  • फूलो का खिलने का समय फरवरी से अप्रैल तक होता है।
  • बुरांश के पुष्प में मिथेनॉल होता है, जो डायबिटीज के लिए फायदेमंद होता हैबुरांस वृक्ष को वन अधिनियम 1974 के तहत संरक्षित वृक्ष घोषित किया गया