Total Count

विकेट बन्दोबस्त 1863 से 1873/wicket settlement

विकेट बन्दोबस्त

  • विकेट बन्दोबस्त 1863 से 1873
  • ब्रिटिश काल का 9 वां भूमि बन्दोबस्त था 
  • पहली बार वैज्ञानिक पद्धति से बन्दोबस्त किया गया
  • विकेट बंदोबस्त पर्वतीय भूमि को पाँच भागों में बाँटा गया
    • 1- तलाव भूमि- नदी घाटों की भूमि जहां सिंचाई व्यवस्था हो 
    • 2- उपरांऊ अव्वल पर्वतीय क्षेत्रों के ऊंचे स्थानों पर
    • 3- उपरांऊ दोयम- द्वितीय श्रेणी की अव्वल
    • 4- इजरान- निम्न श्रेणी ऊबड़-खाबड 
    • 5- कंटीली-खील भूमि

विकेट के बाद के बंदोबस्त

  • 10वां भूमि बन्दोबस्त ई० पौ के नेतृत्व में 1887 में हुये
  • कुमाऊँ में 10वां भूमि बंदोबस्त गूंज के नेतृत्व में हुआ
  • 11वां भूमि बंदोबस्त 1928 में गढ़वाल में इबटसन के नेतृत्व में हुआ,
  • 11वां भूमि बंदोबस्त ब्रिटिश काल का अंतिम बंदोबस्त था
  • 12वां भूमि बंदोबस्त उत्तरप्रदेश सरकार ने 1960-64 बीच में किया

 टिहरी रियासत में बंदोबस्त

  • टिहरी रियासत में कुल 5 भूमि बंदोबस्त हुये
  • टिहरी गढ़वाल में पहला बंदोबस्त 1823 में सुदर्शन शाह ने कराया
  • टिहरी रियासत में दूसरा बंदोबस्त 1861 ई0 में भवानी शाह ने किया जिसमें अटूर पट्टी में कर राजस्व से मुक्त किया था
  • टिहरी रियासत में तीसरा बंदोबस्त 1873 ई० में प्रतापशाह ने ज्यूला पैमाइस से कराया था 
  • टिहरी रियासत में 4 वां बंदोबस्त 1903 ई० को कीर्तिशाह ने किया
  • टिहरी रियासत में पाँचवा बंदोबस्त 1924 ई० में नरेन्द्रशाह ने डोरी पैमाइस से करवाया था

ये भी पढ़ें