Total Count

उत्तराखण्ड में प्रमुख संस्थाओं के संस्थापक/Founder of Major Institutions in Uttarakhand

प्रमुख संस्थाओं के संस्थापक

  • डोला- पालकी आन्दोलन से सम्बन्धित - जयानंद भारती
  • मिश्रित वन खेती मॉडल से सम्बन्धित - जगत सिंह चौधरी
  • दूधातोली लोक विकास संस्थान से सम्बन्धित- सच्चिदानंद भारती
  • दुगड्डा में शहीद मेले की शुरूआत - भवानी सिंह रावत
  • शिल्पकार आंदोलन से सम्बन्धित - हरिप्रसाद टम्टा
  • हिमालय वन्य जीव संस्थान 1974- कल्याण सिह रावत
  • डाल्यों का दगड्या संगठन से सम्बन्धित - चंडी प्रसाद भट्ट 
  • मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतपाल महाराज
  • मैती आन्दोलन - कल्याण सिंह रावत
  • मन्मंथ पंत से सम्बन्धित - मौलाराम
  • लोक संस्कृति संग्रहालय से सम्बन्धित - यशोधर मठपाल 
  • कुमाऊँ राष्ट्रीय मोर्चा का गठन - पी.सी. जोशी
  • उत्तरांचल उत्थान परिषद् का गठन - शोबन सिह जीना
  • गढ़देश सेवा संघ 1938 का गठन - श्रीदेव सुमन
  • स्थायी राजधानी चयन आयोग के अध्यक्ष - विरेन्द्र दीक्षित
  • दशौली ग्राम स्वराज मंडल का गठन - चंडी प्रसाद भट्ट
  • टम्टा सुधार सभा 1905 का गठन - मुंशी हरिप्रसाद
  • श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम का गठन - स्वामी मन्मंथन
  • रक्षा सूत्र आंदोलन से सम्बन्ध - सुरेश भाई
  • हैपी क्लब से सम्बन्धित - गोविन्द वल्लभ पंत
  • हिमालय पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण संस्थान (हेस्को) 1979 से सम्बन्धित- अनिल जोशी
  • द डिवाइन लाइफ सोसाइटी एवं योग वेदान्त फारेस्ट एकेडमी ऋषिकेश का सम्बन्ध- स्वामी शिवानंद
  • नैनीताल में पहाड़ नामक संस्था - शेखर पाठक

अन्य प्रमुख संस्थाएं

  • अखिल गढ़वाल सभा की स्थापना 10 फरवरी 1952 ई० को देहरादून में हुई, जिसके संस्थापक अध्यक्ष विश्वम्भरदत चंदोला थे 
  • उतरांचल एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका राज्य के प्रवासियों का सबसे बड़ा संगठन था, जो गरीब व असहाय लोगों के बच्चों की शिक्षण में मदद करता था
  • ऊना संस्था अप्रवासी उतराखण्डियों ने अमेरिका में अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिये मुहिम की शुरुआत की है 
  • उतराखण्ड सेवा निधि संस्था राज्य में राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान चला रही है
  • ग्रामीण एवं कृषि विकास समिति, हल्द्वानी में 1995 को स्थापित की गयी
  • चन्द्र बल्लभ ट्रस्ट लैसंडाउन की स्थापना 1921 में घनानन्द खण्डूरी जी द्वारा की गयी है
  • 1946 में आचार्य चक्रधर जोशी ने देवप्रयाग में नक्षत्र वेधशाला व हिमालय ज्योतिष अनुसन्धान संस्थान की स्थापना की
  • सम्बन्ध देहरादून में उतराखण्ड में स्वयंसेवी संस्थाओं का संगठन है सोसायटी फॉर इन्ट्रीगेटेड डेवलपमेंट इन हिमालया (सिद्धा)
  • कैम्प्टी फॉल मसूरी में स्थित है 
  • बेटी फाउण्डेशन बैटर एजुकेशन थ्रू इनोवेशन ट्रस्ट की स्थापना लखनऊ में सन् 2000 में की गयी थी
  • सोसाइटी फॉर मोटिवेशनल ट्रेनिंग एक्शन (समता), देहरादून के जौनसार भाबर व उतरकाशी के जनजाति बाहुल क्षेत्र में 1986 से कार्य कर रही है, इसका कार्य जलागम विकास, महिला शिक्षा व बाल विकास है
  • हिम ज्योति फाउण्डेशन देहरादून में राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल की प्रेरणा से 2003 में स्थापित हुआ, जिसका कार्यक्षेत्र मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृति प्रदान करना
  • हिमालय एक्शन एण्ड रिसर्च सेन्टर (हार्क) की स्थापना फरवरी 1988 को देहरादून में की गयी यह संस्था उतराखण्ड राज्य के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है।
  • पिपुल्स एसोसिएशन ऑफ हिल ऐरिया लॉचर्स (पहल) की स्थापना 1994 में उतराखण्ड के बुद्धि जीवियों द्वारा की गयी जो भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से संचालित है, जिसका मुख्यालय मानस मंदिर पिथौरागढ में स्थित है
  • पर्वतीय जनकल्याण परिषद् स्वयं सेवी संस्था टिहरी जनपद के रानीचौरी में स्थित है
  • बुरांश नामक स्वयं सेवी संस्था श्रीनगर गढ़वाल में स्थित है हिमालयन सेवा समिति स्वयं सेवी संस्था चण्डाक पिथौरागढ़ जनपद में स्थित है
  • सरोकार नामक संस्था पिथौरागढ़ जनपद में स्थित है.
  • पहाड़ हरा पहाड़ भरा संस्था देहरादून जनपद में स्थित है।
  • हिमाल्टो ग्रामोद्योग संस्थान रूद्रप्रयाग जनपद में स्थित है
  • पर्वतीय फलोत्पादन एवं बहुधन्धी संस्थान चम्पावत जनपद में स्थित है।
  • हिमालय पर्यावरण एंव ग्राम्य विकास संस्था बागेश्वर जनपद में स्थित है
  • पर्यावरण संरक्षण समिति चम्पावत जनपद में स्थित है
  • ग्रामीण विकास संस्थान संस्था रूड़की में स्थित है
  • स्वशक्ति परियोजना की शुरूआत राज्य में जनवरी 2002 में हुयी
  • दून पुस्तकालय शोध केन्द्र की स्थापना सन् 2006 को देहरादून में की गयी

ये भी पढ़ें