Total Count

उत्तराखण्ड के राजनीतिज्ञ व्यक्ति/politician from uttarakhand

उत्तराखण्ड के राजनीतिज्ञ व्यक्ति

हेमवन्ती नंदन बहुगुणा

  • इनका जन्म 1919 में पौड़ी के बुघाणी गाँव में हुआ 1973-75 के बीच दो बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बने
  • 1979 में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का गठन किया
  • 1984 में लोकसभा चुनाव अमिताभ बच्चन से हार गए बहुगुणा जी की आत्मकथा का नाम इंडियन नाइज होम है
  • बहुगुणा जी को गढ़वाल का चंदन कहा जाता है चन्द्रभानु गुप्त जी द्वारा हेमवन्ती नंदन बहुगुणा को नटवर लाल की उपाधि दी गयी

हर्ष देव औली

  • हर्षदेव औली को काली कुमाऊँ का शेर या कुमाऊँ का बेताज बादशाह कहा जाता है
  • इनका जन्म चम्पावत के खेतीखान में हुआ अंग्रेज अधिकारी हर्षदेव को मुसोलिनी कहते थे
  • हर्षदेव औली कुमाऊँ के प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी थे

मानवेन्द्र शाह

  • 25 अक्टूबर 1946 को टिहरी राज्य में राजतिलक हुआ
  • 1 अगस्त 1949 में टिहरी रियासत का विलय भारत में हुआ विलय के तुरंत बाद 1952 में पृथक राज्य की मांग उठाई
  • टिहरी संसदीय क्षेत्र से 8 बार लोकसभा चुनाव जीते
  • मानवेन्द्र शाह आयरलैंड में भारत के राजदूत भी रहे

रमेश पोखरियाल निशंक 

  • रमेश पोखरियाल का सम्बन्ध पौड़ी गढ़वाल से है
  • रमेश पोखरियाल वर्तमान 17वीं लोकसभा में मानव संसाधन विकास मंत्री बनाए गये।
  • रमेश पोखरियाल हरिद्वार संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य थे
  • रमेश पोखरियाल उत्तराखण्ड के पाँचवे मुख्यमंत्री बने थे
  • निशंक जी का पहला कविता संग्रह समर्पण था, और अन्य कविता संग्रह ऐ वतन तेरे लिए, मुझे विधाता बनना है, नवांकुर हैं
  • निशंक जी कहानी संग्रह भीड़ साक्षी है, एक और कहानी, बस एक ही इच्छा व रोशनी की एक किरण आदि है 
  • निशंक जी के उपन्यास संग्रह में मेजर निराला, पहाड़ से ऊँचा, •बीरा, शिखरों का संघर्ष, अपना पराया आदि है
  • निशंक द्वारा रचित अन्य रचनाएँ प्रलय के बीच, मेरी कथा मेरी व्यथा, सपने जो सोने न दे, सफलता के अचूक मंत्र व संसार कायरों के लिए नहीं आदि है

मेजर जनरल भुवनचंद्र खण्डूरी

  • भुवनचंद्र खंडूरी का जन्म देहरादून में हुआ, बल्कि पैतृक निवास पौड़ी गढ़वाल है 
  • 1991 पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा सदस्य चुने गए
  • 2007 को राज्य के दूसरे निर्वाचित मुख्यमंत्री बने

प्रकाश पंत 

  • प्रकाश पंत का सम्बन्ध पिथौरागढ जिले से है प्रकाश पंत उत्तराखण्ड के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष थे प्रकाश पंत को 2008 में राज्य का प्रथम उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार मिला
  • प्रकाश पंत द्वारा रचित रचनाएं एक थी कुसुम (कहानी), प्रशब्द, एक आवाज (काव्य संग्रह), आदि कैलाश यात्रा (यात्रा वृतांत). और मै काली नदी है
  • वर्तमान सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए इनका निधन जून 2019 में हो गया

भगत सिह कोश्यारी

  • कोश्यारी जी का मूल निवास बागेश्वर के चेता बगड़ गांव है भगत कोश्यारी जी वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं में भगत सिंह कोश्यारी जी राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे हैं
  • इन्होंने पिथौरागढ़ से पर्वत पीयूष नामक समाचार पत्र का सम्पादन किया

योगी आदित्यनाथ

  • योगी आदित्यनाथ का जन्म पौड़ी जिले में यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर ग्राम में हुआ
  • इनका मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं
  • योगी आदित्यनाथ वर्तमान में उत्तरप्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री बने 
  • योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू युवा वाहिनी नामक समूह की स्थापना की। इनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है

नारायण दत तिवारी

  • नारायण दत तिवारी को विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है नारायण दत तिवारी का जन्म 1924 में नैनीताल के ब्लूयटी गांव में हुआ।
  • नारायण दत तिवारी उत्तरप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और एक बार उत्तराखण्ड के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री बने थे

बलदेव सिंह आर्य

  • बलदेव सिंह आर्य जो सर्वाधिक समय तक विधायक, मंत्रीपरिषद् रहने वाले राज्य के प्रथम व्यक्ति थे

मुरलीमनोहर जोशी

  •  मुरलीमनोहर जोशी का सम्बन्ध अल्मोड़ा से है, 1992 को भाजपा के अध्यक्ष रहते हुए कश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहराया था
ये भी पढ़ें