Total Count

उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्राैद्योगिकी परिषद, विज्ञानधाम (U-COST)/Uttarakhand State Council of Science and Technology, Vigyan Dham (U-COST)

  

उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्राैद्योगिकी परिषद, विज्ञानधाम (U-COST)/Uttarakhand State Council of Science and Technology, Vigyan Dham (U-COST)

 योजनायें :- 


योजना का नाम:- आंचलिक  विज्ञान केंद्र

लाभ:- आंचलिक विज्ञान केन्द्र, झाझरा देहरादून में घूमने एवं प्रवेश हेतु  आमजनमानस हेतु अधिकतम शुल्क रू0 110, पब्लिक स्कूलों हेतु  रू0 90 (छात्र संख्या 25 से अधिक) एवं सरकारी विद्यालय हेतु रू0  55 (छात्र संख्या 25 से अधिक) है। दिव्यागंजन/सैनिक जो कि  वर्दी में हो, हेतु निःशुल्क एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों के क्रम में  निःशुल्क व्यवस्था पर विचार किया जा सकता है। स्कूली  छात्र-छात्राओं हेतु कैन्टीन की व्यवस्था है। केन्द्र के अंदर कई  वैज्ञानिक गतिविधियां/ प्रदर्शिनी/फोटोग्राफ्स को डिजिटल  माध्यम से दर्शाया गया हैं, ताकि आम व्यक्ति भी विज्ञान को  आसानी से समझ सके।  

पात्रता/लाभार्थी:- राज्य और बाहरी राज्यों  के सभी  आगंतुक।

आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया:- आंचलिक विज्ञान केन्द्र, झाझरा देहरादून की स्थापना,  राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, संस्कृति मंत्रालय भारत  सरकार के सहयोग से की गयी है, जो कि 2016 से  क्रियाशील है। विज्ञान और विज्ञान आधारित गतिविधियों  में रुचि रखने वाले छात्र और अन्य लाेग न्यूनतम  निर्धारित शुल्क देकर केंद्र का भ्रमण कर सकते हैं। साथ  ही क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र की ईमेल rscdehradun@gmail.com पर अगि्रम बुकिंग कर सकते है।

 

योजना का नाम:- आर्टिफिशिल  इंटेलीजेन्स

लाभ:- यूकॉस्ट, आंचलिक विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा इंटेल के सहयोग से  एआई फॉर यूथ के तहत एआई स्किल्स लैब की स्थापना की गई  है। जिसमें राज्य के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी एआई कोडिंग  कैंप आयोजित कर, प्रयोग कर सकते हैं।

पात्रता/लाभार्थी:- कक्षा 9 से  12 तक के  छात्र/  छात्राएं  (राजकीय/ निजी समस्त स्कूलों के)

आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया:- शिविर और प्रदर्शन के लिए स्कूल अपना पंजीकरण कराएंगे। ए0आई0 जागरूकता व्याख्यान के लिए  पंजीकरण एआई पंजीकरण फॉर्म भरकर और ई-मेल  यानी rscdehradoon@gmail.com और CC से rcdoonai@gmail.com पर सूचित करके किया जा  सकता है। पंजीकरण फॉर्म के अलावा कोई अलग दस्तावेज संलग्न करने की आवश्यकता नहीं है।

 

योजना का नाम:- राष्ट्रीय बाल  विज्ञान  कांग्रेस

लाभ:- राज्यभर के बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान  आधारित शोध परियोजना को प्रदर्शित करने एवं वैज्ञानिक चेतना  को विकसित करने का विशेष अवसर प्रदान करना।  

विजेता छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया  जाता है।

पात्रता/लाभार्थी:- राज्यभर के  सरकारी/  गैर सरकारी  विद्यालयों के  कक्षा छः से  बारहवीं तक  के छात्र एवं  छात्रांए।

आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया:- राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेंस का आयोजन विद्यालय शिक्षा  विभाग के माध्यम से करवाया जाता है। बच्चों का  आवेदन सम्बन्धित विद्यालयों द्वारा करवाया जाता है।  आवेदन के दौरान विद्यार्थियों का फोटो, आधार कार्ड,  शैक्षिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, एवं बैंक  खाता की आवश्यकता होती है। ब्लॉक स्तर पर कक्षा छः  से बारहवीं तक के सभी छात्र एवं छात्राऐं प्रतिभाग कर  सकते हैं तत्पश्चात ब्लॉक स्तर से चयनित छात्र-छात्राए क्रमशः जनपद एवं राज्य स्तर पर प्रतिभाग करते हैं एवं  अंत में राज्य से चयनित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर  पर प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जाता  है। इस प्रतियोगिता का कोई भी सिलेबस नहीं होता है।

 

योजना का नाम:- शोध  अनुसंधान एवं  विकास

 लाभ:- राज्य हित में विभिन्न समस्याओं का वैज्ञानिक शोध के माध्यम से  निदान हेतु शोध अनुसंधान को बढाने के लिए अनुदान दिया जाता  है। राज्यभर के सरकारी/ गैर सरकारी महाविद्यालयों/ विश्वविद्यालयों/शाधसंस्थान के शैक्षणिक वैज्ञानिक  संवर्ग/तकनीकी संस्थान/शोधार्थी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।  

पात्रता/लाभार्थी:- वैज्ञानिक/  शोधार्थी।

आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया:-  प्रस्ताव परिषद को निर्धारित प्रारूप पर प्रेषित करने के  उपरान्त परिषद स्तर पर गठित परियोजना मूल्यांकन  समिति की बैठक में प्रस्तुतीकरण के उपरान्त समिति की  अनुशंसा पर। आवश्यक दस्तावेज-प्रस्ताव संस्था  (विश्वविद्यालय, कालेज) के अध्यक्ष से अग्रसारित करना  जरूरी है।

 

योजना का नाम:- यात्रा अनुदान

लाभ:- शोधकर्ताओं तथा वैज्ञानिकों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित  होने वाली वैज्ञानिक कार्यशालाओं आदि कार्यक्रमों में सम्मिलित होने  के लिये परिषद द्वारा यात्रा अनुदान भी दिया जाता है। यात्रा का  आधा खर्च अधिकतम धनराशि रू0 25,000, इस योजना के  अन्तग र्त राज्य के शोधकर्ताओं तथा वैज्ञानिकों को दिये जाने की  व्यवस्था है।

पात्रता/लाभार्थी:- राज्य के  शोधकर्त्ताओं  तथा  वैज्ञानिकों

आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया:- आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया:- वित्तीय सहायता के लिए आवेदन प्रारूप ;परिषद की  वेबसाईट https://ucost.uk.gov.in/ पर  उपलब्धद्ध) के  अनुसार देना होगा एवं विभागाध्यक्ष से अग्रसारित भी  कराना होगा।